jalandhar, February 10, 2021 3:48 pm
आज के समय में अपना घर होना किसी सपने से कम नहीं होता हैं। घर वो जगह होती हैं जहाँ व्यक्ति अपनी छोटी-सी दुनिया बसाता है और सपने सजाता हैं। नए घर में प्रवेश करने की ख़ुशी ही अलग होती हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि शुभ मुहूर्त, तिथि और नक्षत्र में गृह प्रवेश करने से घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं। शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य सदैव ही शुभ फल प्रदान करता हैं। अगर आप वर्ष 2021 में नए घर में प्रवेश की योजना बना रहे हैं तो हम आपको 2021 में गृह प्रवेश की तिथियां प्रदान कर रहे हैं।
शनिवार, 09 जनवरी | 12:33:00 | 19:19:20 |
गुरुवार, 13 मई | 05:31:52 | 29:31:52 |
शुक्रवार, 14 मई | 05:31:14 | 29:31:14 |
शुक्रवार, 21 मई | 15:23:24 | 29:27:26 |
शनिवार, 22 मई | 05:26:58 | 14:06:43 |
सोमवार, 24 मई | 05:26:08 | 09:50:08 |
बुधवार, 26 मई | 16:45:35 | 25:16:10 |
शुक्रवार, 04 जून | 05:23:05 | 29:23:05 |
शनिवार, 05 जून | 05:22:57 | 23:28:20 |
गुरुवार, 10 जून | 16:24:10 | 29:22:34 |
शुक्रवार, 11 जून | 05:22:34 | 14:30:41 |
शनिवार, 19 जून | 20:29:09 | 29:23:14 |
शनिवार, 26 जून | 05:24:52 | 26:36:47 |
गुरुवार, 01 जुलाई | 05:26:31 | 14:04:18 |
बुधवार, 07 जुलाई | 05:28:57 | 27:23:00 |
शुक्रवार, 05 नवंबर | 26:23:52 | 30:35:38 |
शनिवार, 06 नवंबर | 06:36:21 | 23:39:39 |
बुधवार, 10 नवंबर | 08:26:59 | 15:41:47 |
शनिवार, 20 नवंबर | 06:47:15 | 30:47:15 |
सोमवार, 29 नवंबर | 06:54:25 | 21:42:40 |
सोमवार, 13 दिसंबर | 07:04:38 | 26:05:48 |
शुक्रवार, 31 दिसंबर | 10:42:03 | 22:04:40 |
घर वह स्थान है जहां हर व्यक्ति अपने जीवन की सुख-सुविधा और बेहतरीन पलों का आनंद लेता है। घर ईंट, सीमेंट और पत्थरों से बना एक ढांचा ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए यादों और सपनों का एक महल होता है। दुनिया में हर आदमी एक अच्छे घर की इच्छा रखता है, जहां पर वह अपने परिजन, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सके। हमारी हमेशा यह कोशिश रहती है कि घर में खुशहाली बनी रहे और हमारी खुशियों को किसी की नज़र न लगे।
गृह प्रवेश वह अवसर है जब कोई व्यक्ति अपने नये घर में पहली बार प्रवेश करता है। यह एक शुभ अवसर होता है। हालांकि नवनिर्मित घर और कोई खरीदा हुआ पुराना मकान दोनों में ही पहली बार जाने के लिए गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा जाता है। इसमें हवन, शांति और पूजा-अर्चना आदि की जाती है ताकि घर और परिवार में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहे।
हमारे जीवन में कई मांगलिक और शुभ अवसर आते हैं और हमारी कोशिश रहती है कि ये शुभ अवसर शुभ समय में संपन्न हो। चूंकि गृह प्रवेश भी एक शुभ अवसर होता है इसलिए प्रयास किया जाना चाहिए कि यह अच्छे से संपन्न हो सके।
हिन्दू धर्म में हर शुभ कार्य एक विशेष मुहूर्त में किया जाता है ताकि उस समय विशेष में ग्रह, नक्षत्र और योग आदि के विशेष प्रभाव से हर कार्य अच्छे से संपन्न हो सके। इसी कड़ी में गृह प्रवेश के लिए भी एक विशेष मुहूर्त होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार गृह प्रवेश तीन प्रकार के होते हैं। इनमें नये, पुराने और किसी कारणवश छोड़े गये घर आते हैं।
गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त का निर्धारण किसी ज्योतिषी या पंडित से परामर्श के बाद किया जाना चाहिए। हालांकि ज्योतिषीय दृष्टि से गृह प्रवेश मुहूर्त के नियम इस प्रकार हैं:-
गृह प्रवेश के दिन होने वाली पूजा किसी विद्वान पंडित द्वारा कराई जानी चाहिए। पूजन के संपन्न होने के बाद निम्न बातों का ध्यान रखते हुए घर में प्रवेश करना चाहिए-
2025. All Rights Reserved