Jalandhar, February 13, 2023
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।इस बीचउन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि दिल की बीमारी का इलाज कराने के बाद रविवार को उन्होंने गांव मूसा हवेली में लोगों से मुलाकात की, लेकिन एक बार फिर अपना गुस्सा पंजाब सरकार पर निकाला है। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी थार की तस्वीर के साथ सड़कों पर चलने के बारे में बताया।
बलकौर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अभी तक सिद्धू मूसेवाला की कार का शीशा नहीं लगाया है। वह गोलियों से छलनी कार में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर के साथ घूमेंगे और लोगों को पंजाब में कानून व्यवस्था के बारे में बताएंगे। अगर पंजाब की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है तो भगवंत मान ने अपनी पत्नी को 40-40 गनमैन और जैमर क्यों दिए हैं।
2025. All Rights Reserved