jalandhar, December 23, 2021 11:32 am
पठानकोट 22 दिसंबर (रजनीश कालू) आज भारतीय जनता पार्टी मामून मंडल की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन गांव बुंगल में मंडल अध्यक्ष ऋषि पठानिया की अध्यक्षता के बीच किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिनेश सिंह बब्बू मुख्य अतिथि जबकि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी नरायन दत्त त्रिपाठी (डीडीसी सदस्य जेएंडके) व संजय बरु चुनाव प्रभारी सुजानपुर ( सचिव बीजेपी जेएंडके) विशेष तौर पर शामिल हुए । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ऋषि पठानिया ने जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व पार्टी के निर्देशों के तहत सरपंच बुंगल लाल सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मामून मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा लाल सिंह को फूलमालाओं के साथ सन्मानित किया।
नव नियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से उन्हें दी गई है वह उसे ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके जिला परिषद सदस्य प्रेम लाल , पवन सुंबरिया ,शिव चरण जोन प्रधान ,ऋषि पठानिया मंडल प्रधान , पंच सोनू सोनू शर्मा , पूर्व पंच विपन शर्मा ,मदन लाल मंडल उप प्रधान एससी मोर्चा ,उत्तम सिंह ,तरसेम शर्मा ,तरसेम शर्मा ,पूर्व सरपंच राम सिंह ,पूर्व पंच अवतार सिंह ,काली मेहरा आदि मौजूद थे।
2025. All Rights Reserved