Jalandhar, July 05, 2024 12:38 pm
Weather Forecast: मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
IMD Weather Forecast Today 5 July: देशभर में मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन भारी बारिश के कारण परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं। बारिश के कारण जहां पूर्वोत्तर के 3 राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से मलबे और पत्थरों के साथ भारी पानी भी कहर बरपा रहा है।
इंसान तो क्या, जानवर भी इस बार बारिश के पानी में डूबकर जान गंवा रहे हैं। असम के कांजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ आने से 15 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। बिहार में 11 पुल नदी के उफान में बह चुके हैं। उत्तराखंड में 4 धाम यात्रा रुकी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी देश के करीब 15 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में पिछले 2 दिन से बारिश हो रही है। आज भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। आज और कल के लिए दिल्ली में बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पूरा जुलाई महीन दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। राजधानी में 28 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
2025. All Rights Reserved