Jalandhar, April 24, 2023
पंजाब के कपूरथला शहर के अमृतसर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री बाविया साहिब में आज सुबह निहंग सिंह के दो गुटों में कृपाणों से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक इस झड़प में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को अमृतसर मेडिकल कॉल के लिए रेफर किया गया है।
एसपी हरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि कपूरथला में अमृतसर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री बाविया साहिब में सेवा को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
पूर्व में सेवा की जिम्मेदारी तुर्ना दल के मिखी बाबा मेजर सिंह को सौंपी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 2 निहंग गुरुद्वारा साहिब में आए और गाली गलौज करने लगे। झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर कृपाण से हमला करना शुरू कर दिया।
2025. All Rights Reserved