Jalandhar, February 15, 2023
आज राज्य के 3 टोल प्लाजा बंद रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 3 टोल प्लाजा बंद करेंगे।
इनमें से दो टोल प्लाजा होशियारपुर जिले में हैं और एक नवांशहर में है। तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी के हैं।
करीब 105 किलोमीटर सड़क नवांशहर के मजारी, होशियारपुर के नंगल शहीदीन और मनगढ़ में आने वाले तीन टोलों के अंतर्गत आती है।इस सड़क पर कंपनी की तरफ से हर 35 किमी पर टोल लगता है। नवांशहर से दसूहा, पठानकोट और आगे जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोगों को इन टोलों पर शुल्क देना पड़ता था।
टोल कंपनी ने 2007 में स्थापित टोल को बढ़ाने के लिए सरकार से अपील की, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। इस प्रकार अब 105 किमी सड़क टोल फ्री होगी। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान इन टोलों पर पहुंचकर लोगों को इनके बंद होने की जानकारी देंगे।
2025. All Rights Reserved