Jalandhar, April 17, 2023
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि कल शाम उनके पटियाला स्थित आवास में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में चूक बताया। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने यह मामला पंजाब पुलिस प्रमुख के ध्यान में लाया है। कांग्रेस नेता ने इस संबंध में ट्वीट किया है और लिखा है, 'आज शाम करीब सात बजे मेरे आवास की छत पर भूरे रंग के कंबल में लिपटे एक अज्ञात संदिग्ध को देखा गया. नौकर ने मदद के लिए शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया।
2025. All Rights Reserved