August 20, 2021 11:48 am
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की आज 77वी जयंती है | उनकी जयंती के अवसर पर राहुल गाँधी , सोनिया गाँधी , प्रियंका गाँधी वाड्रा और बड़े बड़े नेताओं द्वारा उन्हें श्रदांजलि अर्पित की गई | दिल्ली में आज राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पर कांग्रेस ने कई कार्यक्रम रखे हैं | सुबह 7:30 बजे इन कार्यकर्म की शुरुवात की गई | वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिये राजीव गाँधी को याद किया |
राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था | भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और भारत के नौवें प्रधानमंत्री. राजीव गांधी भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) थे और अपनी मां की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) बने |
40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी "आधुनिक भारत के शिल्पकार" कहे जा सकते हैं. वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला | भारत में कंप्यूटर को स्थापित करने के लिए उन्हें कई विरोधों और आरोपों को भी झेलना पड़ा, लेकिन अब वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं|
https://www.facebook.com/dainikujala1/
2025. All Rights Reserved