Jalandhar, April 20, 2023
देश के कई राज्यों में लोग हाल ही में लू की चपेट में आने लगे हैं। मध्य भारत के अंचल में लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। जहां अब दोपहर में धूप ने आग बरसाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है और कुछ राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।
मौसम विज्ञान एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जिससे पश्चिमी हिमालय की ऊपरी पहाड़ियों में हिमपात की संभावना है।
2025. All Rights Reserved