July 22, 2021 11:42 am
कृषि कानून के खिलाफ लगातार पिछले आठ महीने से आंदोलन कर रहे किसान आज से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करंगे। संयुक्त किसान मोर्चे ने इसे ' किसान संसद ' का नाम दिया है | तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर मंतर पर किसानो के विरोध को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है | पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है |
दिल्ली पुलिस ने बताया की जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन रोज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा | जिसमे कुल 200 किसान शामिल होंगे जिन्हे पुलिस की पूरी सुरक्षा के साथ सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर लाया जायेगा। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को इस बारे में एक शपथपत्र देने के लिए कहा गया है कि सभी कोविड नियमों का पालन किया जाएगा और आंदोलन शांतिपूर्ण होगा.
2025. All Rights Reserved