Jalandhar, April 17, 2023
आजकल लोग प्रॉपर्टी में पैसा लगाना पसंद करते हैं। यह एक ऐसा निवेश है जो दीर्घकालीन लाभ देता है। संपत्ति में निवेश किया गया पैसा समय के साथ बढ़ता है। इस वजह से जब भी कोई प्रॉपर्टी खरीदता है तो वह इस बात का ध्यान रखता है कि निकट भविष्य में इसकी कीमत और बढ़ेगी। लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स की बात करने जा रहे हैं जिसने करीब एक अरब खर्च कर अपने लिए घर खरीदा है। लेकिन अब वह इस घर को तोड़ना चाहता है। आखिर इसकी वजह क्या है? ब्रिटेन के डोरसेट के सैंडबैंक्स इलाके में एक लग्जरी घर पिछले महीने खरीदा गया था। मार्च 2023 में इसे 44 साल के टॉम ग्लेनफील्ड ने खरीदा था। इसके लिए उन्होंने करीब 1 अरब 33 करोड़ रुपए खर्च किए थे। जाहिर सी बात है कि अगर किसी ने घर खरीदने में इतना पैसा लगाया है तो घर की कीमत तो होनी ही चाहिए। लेकिन अब इसके मालिक इस आलीशान बंगले को तोड़ना चाहते हैं. टॉम के मुताबिक यह घर मौत का कुआं है। टॉम को ऐसा क्यों लगता है?
2025. All Rights Reserved