Jalandhar, March 03, 2023
जानकारी मिली है कि मजदूरों से भरी बस यूपी के बरेली से बाड़ी जा रही थी। जैसे ही बस शहजादपुर के पास काकर माजरा गांव के पास पहुंची तो अचानक पीछे से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में घायल 20 से अधिक लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 6 शवों को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।जबकि 2 के शवों को पंचकूला के सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों से संपर्क कर रही है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2025. All Rights Reserved